Sikar News: सीकर से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने 14 साल के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ महाराष्ट्र सहित कई जगहों पर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पुलिस थाने में 15 जनवरी 2026 को 14 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया था कि उनका परिवार काम के सिलसिले में सीकर में रहता है।
बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया
13 जनवरी की सुबह आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। वहीं नाबालिग लड़की की तलाश और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। वहीं पुलिस पुलिस द्वारा लगातार कोशिश जारी रही। इस बीच टेक्निकल टीम के माध्यम से पता चला कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर गांव की तरफ आया हुआ है।
यह भी पढ़ें-Rajasthan Weather: होली के बाद बढ़ी गर्मी की रफ्तार, राजस्थान के कई शहरों में तापमान 38°C पार
नाबालिक लड़की को डिटेन किया
इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाबालिक लड़की को डिटेन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नाबालिक लड़की को महाराष्ट्र सहित कई जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।








