Diwali Fire Incidents: सीकर में दीपावली की रात आतिशबाजी के चलते सीकर में करीब एक दर्जन जगहों पर आग लगी है। हालांकि यह आग खाली पड़े प्लॉट्स और घास-फूस में लगी। जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दीपावली पर्व को देखते हुए सीकर में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और 50 कर्मचारी तैनात किए गए थे।
पटाखे जलाते समय कई लोग झुलसे
फायर ऑफिसर लोकेश कुमार ने बताया कि सीकर शहर में रामलीला मैदान, बजाज रोड, जयपुर रोड सहित कई जगहों पर खाली प्लॉट्स में पटाखे की चिंगारी पहुंचने के चलते वहां घास-फूस और कचरे में आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 5 से 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
दिवाली की रात आग की घटनाओं से अलर्ट रहा दमकल विभाग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपावली पर आग लगने का मुख्य कारण रॉकेट और स्काई शॉट जैसे पटाखे होते हैं। इनके फूटने के बाद चिंगारी नीचे आती है और यदि वह चिंगारी घास-फूस या कचरे में चली जाती है तो आग लगना शुरू हो जाती है। सीकर में पटाखे जलाने के दौरान आग लगने के चलते कई लोगों के हाथ भी जल गए। सीकर के एसके हॉस्पिटल में रविवार रात करीब 1 दर्जन बर्निंग केस आए।