Rajasthan Police Exam: सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस समेत सभी एजेंसी अलर्ट हो चुकी हैं। एसओजी की तरफ से फर्जीवाड़ा और नकल को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं नकल गिरोह की सूचना देने पर एसओजी की तरफ से ₹100000 का इनाम भी रखा गया है।
बदमाशों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी
आपको बता दें कि ए़डीजी विशाल बंसल ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा होगी। वहीं यह परीक्षा 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 एग्जाम सेंटर पर होगी। वही 7.70 लाख कैंडिडेट ये एग्जाम देंगे। एसओजी पुलिस समेत बाकी सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पेपर लीक और नकल गिरोह से जुड़े सभी बदमाशों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से एसओपी भी जारी की गई है।
फोटोकॉपी की शॉप और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर के आसपास संचालित फोटोकॉपी की शॉप और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही बताया गया की सादीवर्दी में तैनात जवानों की ओर से सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी शुरू हो चुकी है, जो कि एग्जाम तक जारी रहेगी। वहीं प्रश्न पत्रों को जिला ट्रेजरी में डबल लॉक में रखा जाएगा, जहां पर खास सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं परीक्षा केद्रों पर भी को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की जाएगी।
यह भी पढ़ें-RBSE 12th Result: साइंस और आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी, कॉमर्स में लड़कों का बेहतर प्रदर्शन
नकल गैंग की सही सूचना देने पर ₹100000 का इनाम भी रखा गया है। इस संबंध में अगर किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो इसके लिए नाम व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 9530429258 पर सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।








