RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करते हुए टॉपर्स को फोन पर बधाई भी दी।
आपको बता दें कि साइंस स्ट्रीम में 5 संयुक्त टॉपर रहे, जिन्होंने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्ट्स स्ट्रीम में 99.60 प्रतिशत और कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत अंक के साथ छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉमर्स में एक छात्रा ने टॉप कर लड़कियों का दबदबा कायम रखा है। इस बार साइंस और आर्ट्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियां आगे रहीं हैं, जबकि कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत थोड़ा ज्यादा रहा। वहीं इस साल का रिजल्ट पिछले साल के मकाबले कम रहा है।
12 की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं। इस साल 9 लाख 10 हजार 9 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं श्रीगंगानगर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 7 केएन (श्रीगंगानगर) की छात्रा नकीता ने 93.80% अंक हासिल किए। वे पीलिया की बीमारी से जूझ रही थी और इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद उसका यह परिणाम उसकी मेहनत और संघर्ष की मिसाल बन गया है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
पहली बार मार्च के महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ
वहीं माता-पिता बेटी के रिजल्ट से काफी खुश है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी। आपको बताते चलें कि इस बार पहली बार मार्च के महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। साथ ही पहली बार 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद घोषित किया गया है।








