Ghee Price Hike: राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से यानी 8 अप्रैल से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि फेडरेशन ने कंज्यूमर पैक पर 20 रुपए प्रति लीटर और बल्क पैक पर 10 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की है।
जानें क्या हैं नई दरें
इसके साथ ही आपको बताते चले कि नई दरों के मुताबिक सरस घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक अब 551 रुपए की जगह 571 रुपए में मिलेगा। वहीं आधा लीटर पैक 277 रुपए से बढ़कर 287 रुपए का में मिलेगा। सरस गाय के घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक 570 रुपए से बढ़कर 590 रुपए का हो गया।। बल्क पैक के भी दाम बढ़ गए हैं। वहीं सरस घी का 15 किलो टिन पैक अब 9345 रुपए के बजाय 9495 रुपए में मिलेगा। गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9630 रुपए से बढ़कर 9780 रुपए का हो गया है। इसके अलावा सरस साधारण और गाय के 5 लीटर टिन पैक में भी 20 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में ठंड ने फिर मारी एंट्री, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी
ऐसे में आपको बता दें कि कीमतों में बढ़ोतरी होने से जनता की जेब पर असर पड़ सकता है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे माल की लागत और उत्पादन खर्च बढ़ने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि आने वाले समय में अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।