Safest Cities In India 2025 : राजस्थान की राजधानी जयपुर ने अब एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए मशहूर इस गुलाबी नगरी ने अब सुरक्षा के मामले में भी देशभर में अपनी खास पहचान बना ली है। जयपुर में देश के कई बड़े महानगरों को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है। न्यूमबेओ की सेफ्टी रिपोर्ट 2025 के अनुसार जयपुर भारत का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर बन गया है। देश के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में पहले स्थान पर जहां गुजरात का अहमदाबाद रहा। वहीं जयपुर ने सुरक्षा के मामले में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। अभय कमांड सेंटर की वजह से अब अपराधियों पर नजर रखी गई। जिस कारण से अपराध में कमी आया। अपराध में 14 प्रतिशत की कमी आई है।

हाईटेक निगरानी का असर जयपुर में हुआ अपराध कम

आपको बता दें कि जयपुर में वाहन चोरी के मामलों में 30% की कमी आई है। जबकि पिछले साल की तुलना में क्राइम रेट में 14 परसेंट की कमी आई है। यह कमी शहर में बढ़ती निगरानी, बेहतर पुलिसिंग और तकनीकी संसाधनों के उपयोग का नतीजा है। हाईटेक अभय कमांड सेंटर की मॉनिटरिंग ने अपराधियों बहुत हद तक लगाम लगाई है। पुलिस कमिश्नर ने इसे शहर के लिए गर्व की बात बताया।

पुलिस और आम जनता की बड़ी भूमिका 

जयपुर शहर को सेफ बनाने में पुलिस के साथ साथ जनता की भी बड़ी भूमिका रही है। शहर के हर रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। यहां की पुलिस के पास हाइटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है। जिससे पूरे शहर की मॉनिटरिंग की जाती है।

अहमदाबाद है सबसे शीर्ष पर

2025 के सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार अहमदाबाद देश का सबसे सुरक्षित शहर बन गया है। यानी कि भारत में इसका स्थान नंबर वन पर है। अहमदाबाद ने 68.3 के उच्च सुरक्षा स्कोर हासिल किया है। अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए अहमदाबाद में जगह-जगह करीब 26000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस शहर को सेफ बनाने में जनता की भी बहुत बड़ी भूमिका रही है। 22000 कैमरे जनता ने लगवाए हैं। इसी कारण क्राइम की निगरानी और कार्रवाई में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें...Rajasthan PSKS Update: राज्य में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अटके कामों को किया जाएगा पूरा, जानिए किन्हें होगा फायदा