Jaipur News : जयपुर में अब कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना या स्टंट करना महंगा पड़ सकता है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे वाहन चालकों की पहचान की जा रही है जो चलते वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते या खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अब तक 10 मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। ये कार्रवाई सीधे कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज के आधार पर की गई है।
कई थानों में दर्ज हुए मामले
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते करने वाले के खिलाफ शिप्रापथ, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, शिवदासपुरा कानोता, जामडोली और सदर थानों में मामला दर्ज हुआ है। इस तरह की हरकतों से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है और लोगों के जान भी खतरों में पड़ते है।
कंट्रोल रूम में 24 घंटे मॉनिटरिंग
शहर की यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहे बाजार और व्यस्ततम मार्ग पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
नंबर प्लेट से होती है पहचान
अगर कोई नियम तोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसके रिकॉर्डिंग रखे जाती है और कमरे में उसके नंबर प्लेट के वाहन के के ओनर की जानकारी ली जाती है और थानों में सूचना भेजी जाती है और FIR दर्ज की जाती है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि स्टंटबाजी और सनरूफ से बाहर निकलना अपराध माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें...Rajasthan News: ख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टर्स को दी चेतावनी, राजस्थान से होगा सफाया








