rajasthanone Logo
Rajasthan Semiconductor Policy : जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी औद्योगिक क्षेत्रों को राजस्थान सरकार ने इसे सेमीकंडक्टर कॉरिडोर घोषित किया है।

Rajasthan Semiconductor Policy : राजस्थान सरकार ने राज्य को आधुनिक तकनीक का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लागू की गई राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश बढ़ाना और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाना है।

जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी बनेंगे प्रमुख कॉरिडोर

जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी औद्योगिक क्षेत्रों को राजस्थान सरकार ने इसे सेमीकंडक्टर कॉरिडोर घोषित किया है। फास्ट-ट्रैक लैंड अलॉटमेंट, यूटिलिटी कॉर्डिनेशन और सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

विश्व-स्तरीय सेमीकंडक्टर पार्कों का विकास

विश्व स्तरीय सेमीकंडक्टर पार्कों का विकास किया जाएगा। इन पार्कों के जरिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राज्य के हजारों युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है। इससे राज्य में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। राजेश सरकार के द्वारा निवेशकों के लिए पानी बिजली और अन्य जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

केंद्र सरकार के तरफ से मिला प्रोत्साहन 

केंद्र सरकार के द्वारा सेमीकंडक्टर उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस विजन को मजबूत करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव के लाभ दिए जा रहे हैं। सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग, मेक इन इंडिया, और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन जैसी पहलों ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाया है।

यह भी पढ़ें...Rajasthan News: ख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टर्स को दी चेतावनी, राजस्थान से होगा सफाया

5379487