rajasthanone Logo
Sawai Madhopur Guava Festival :अमरूद महोत्सव में भरतपुर जिले के 15 किसानों ने सहभागिता की। अपने जिले के सबसे बेहतर किस्म के अमरूदों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

Sawai Madhopur Guava Festival : सवाई माधोपुर में आयोजित राष्ट्रीय अमरूद महोत्सव ने इस बार देशभर के बागवानों को एक साझा मंच पर जोड़ दिया। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों किसानों ने अपनी श्रेष्ठ किस्मों और आधुनिक उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अमरूद को सामने रखा। यह आयोजन केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेती में नवाचार, गुणवत्ता सुधार और बाजार विस्तार का भी अवसर भी बना।

15 से अधिक किसानों ने किया उन्नत किस्मों का प्रदर्शन

अमरूद महोत्सव में भरतपुर जिले के 15 किसानों ने सहभागिता की। अपने जिले के सबसे बेहतर किस्म के अमरूदों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। इसकी गुणवत्ता को सबके सामने रखा। किसानों के स्टॉल पर विशेषज्ञों की रुचि देखने को मिली। 

वैर क्षेत्र के किसानों को मिला दूसरा स्थान

अमरूद प्रतियोगिता में भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र के किसानों ने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले अमरूद के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में अमरूद का स्वाद, रंग,आकार, चमक और गुणवत्ता जैसे मानकों के आधार पर तय किया जाता है। 

पांच किसानों को सांत्वना पुरस्कार

भरतपुर जिले के पांच अन्य किसानों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सवाई माधोपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि भरतपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा। भरतपुर जिले की मिट्टी और जलवायु अमरूद की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल मानी जाती है।

यह भी पढ़ें...Gold Silver Rate Rajasthan: तीन दिन बाद सोने और चांदी के भाव में फिर हुआ इजाफा, जानिए क्या है आपके शहर के लेटेस्ट रेट

5379487