rajasthanone Logo
RAS 2026 Vacancy: RPSC बड़ा द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

RAS 2026 Vacancy: आरपीएससी ने भर्ती सीजन शुरू कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले एक सप्ताह में तीन बड़ी भर्तियों के आवेदन शुरू होंगी जबकि एक भर्ती के आवेदन पहले ही शुरू हो चुकी है। कुल मिलाकर 1100 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक साथ गति पकड़ रही है।

कई विभागों में भर्ती

आपको बतातें चलें कि इन भर्तियों में आरएएस-2026 के 607 पद, सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीपी) के 371 पद, लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पद और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पद शामिल हैं। सबसे बड़ी भर्ती आरएएस-2026 की है। इसके लिए 4 जून से आवेदन शुरू होंगे। अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Water Supply Update: जोधपुर में जल संकट गहराया, आधे शहर की पानी सप्लाई ठप, कई इलाकों का शेड्यूल बदला

जानें कब से भर सकेंगे फॉर्म

प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद 8 जून से गृह विभाग में एपीपी के 371 पदों के लिए आवेदन शुरू होंगे। वहीं 11 जून से राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

5379487