rajasthanone Logo
Barmer UPSC Candidates: यूपीएसएससी सिविल सेवा 2024 का परिणाम घोषित हुआ। राजस्थान के बाड़मेर से 4 अभ्यर्थी सफल हुए।

UPSC CSE Final Result 2024: 22 अप्रैल, मंगलवार के दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। पहली रैंक यूपी के प्रयागराज रहने वाली शक्ति दुबे ने प्राप्त की। साथ ही हर्षिता गोयल ने दूसरी रैंक और अर्चित पराग ने तीसरी रैंक प्राप्त की। UPSC सिविल परीक्षा में कुल 1009 कैंडिडेट्स ने सफलता प्राप्त की। जिसमें सामान्य वर्ग से 335, OBC से 318, SC से 160 और ST से 87 अभ्यर्थी सफल हुए। इस रिजल्ट में राजस्थान के भी कईं अभ्यर्थियों ने अपना नाम लिखा। 

बाड़मेर के 4 सफल कैंडिडेट्स

रेगिस्तानी जिले बाड़मेर से 4 कैंडिडेट्स ने UPSC सिविल परीक्षा में सफलता प्राप्त की। सिविल परीक्षा में सफल होने वाले इन चार कैंडिडेट्स के नाम- सुखराम भूंकर, तन्मय मेघवाल (बाड़मेर शहर से), लोकेंद्र कुमार (शिव कस्बे से) और खेतदान चारण (आकड़ली से)। 

1. सुखराम भूंकर शिव उपखंड क्षेत्र के भियाड गांव के निवासी है। इन्होंने 443वीं रैंक हासिल की।
2. आकड़ली के खेतदान चारण ने 649वीं रैंक प्राप्त की।
3. तन्मय मेघवाल के पिता ने बताया कि तन्मय ने 5वें अटेम्प्ट में यह परीक्षा पास की है। जिसमें उसे 832वीं रैंक प्राप्त हुई है।
4. शिव कस्बे के लोकेंद्र कुमार ने 954वीं रैंक प्राप्त की।

मेडिकल कॉलेज के सुप्रीटेंडेंट को भी मिली सफलता

जैसा कि तन्मय मेघवाल के पिता ने बताया कि तन्मय ने यह मुकाम अपने 5वें अटेम्प्ट में प्राप्त किया है। उन्होंने 4 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास था। तन्मय ने बताया कि उन्होंने तैयारी के लिए 12-12 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। तन्मय के पिता बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एक सुप्रीटेंडेंट की पोस्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें - 

5379487