Rasta Kholo Abhiyan: राजस्थान में हाल ही में प्रशासन के द्वारा लोगों के कल्याण के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें शहरों के साथ गांवों के विकास को भी मध्यनजर रखकर काम किया जा रहा है। सरकार के द्वारा पहले एक रास्ता खोलो अभियान चलाया गया था, इस अभियान के माध्यम से जो रास्ते अतिक्रमण से सालों बंद पड़े थे। उनको खोलकर लोगों की यात्रा को सुगम बनाया गया है।
रास्ता खोलो अभियान से खुले रास्ते
राजस्थान में रास्ता खोलो अभियान से सालों पुराने बंद पड़े रास्तों को खोला जा रहा है, जिसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों को राहत मिली है। आपको बता दें कि लगभग 7 महीने में राजस्थान के कई जिलों में अभी तक सालों से बंद 1,182 रास्तों को इस अभियान के माध्यम से खोला गया है।
सालों पुराने खुले रास्ते
रास्ता खोलो अभियान को सफल बनाए जाने के लिए कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बंद रास्तों के बारे में बताया गया कि इनमें कई रास्ते तो ऐसे हैं, जो 50 साल से बंद पड़े हुए थे। वहीं इस अभियान के नोडल अधिकारी एडीएम देवेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि राजस्थान की सभी तहसीलों में हर सप्ताह पूर्ण सहमति से 3 रास्ते खुलवाए जा रहे हैं।
रास्ता खोलो अभियान का उद्देश्य
राजस्थान के अधिकारी डॉ. सोनी ने इस रास्ता खोलो अभियान के अंतर्गत खोले गए रास्तों पर ग्रेवल या सीसी रोड निर्माण का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही जिन रास्तों पर अभी तक न्यायालय में कोई समाधान नहीं निकला है, उनका जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। रास्ता खोलो अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जिन रास्तों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किए गए रास्तों के विवादों को कम किया जाना है।
इसे भी पढ़े:- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में बड़ी कार्रवाई, गिव-अप अभियान से खुली अपात्रों की पोल, जिले में 1.88 लाख हटाए नाम