rajasthanone Logo
RPSC RAS 2024: 74 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज जमा करने का आखिरी मौका है। वहीं तय समय पर न देने पर चयन निरस्त होगा।

RPSC RAS 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने आरएएस परीक्षा-2024 के 74 प्रोविजनल अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया जाएगा।

आरएएस-2024 अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मौका

आयोग के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अधूरे पाए गए थे। इसी वजह से उन्हें सशर्त रूप से साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया गया था। आयोग की ओर से पूर्व में भी कई बार मौका दिया गया, लेकिन संबंधित अभ्यर्थियों ने अब तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए। आरपीएससी ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- Rajasthan School Update: राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे स्कूल

आरपीएससी ने तय की सख्त समय सीमा
 आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अभ्यर्थी 1 जून को सुबह 11 बजे तक आयोग कार्यालय पहुंचकर अपने मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां व्यक्तिगत रूप से जमा कराएं। आयोग ने कहा कि तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

5379487