RAS 2024 Result राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) 2024 का अंतिम परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। आयोग फिलहाल साक्षात्कार के अंतिम चरण में है और करीब 100 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू अभी शेष हैं। आपको बता दें कि सोमवार को तीन बोर्ड में दो सत्रों में इंटरव्यू हो चुके हैं।
17 या 18 अप्रैल को परिणाम आने की संभावना
हर सत्र में 18 अभ्यर्थियों के हिसाब से कुल 36 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छुट्टी रहेगी। वहीं बुधवार से शुक्रवार तक इंटरव्यू लिए जाएंगे। इस तरह 17 अप्रैल तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। कोर्ट में कोई अड़चन नहीं आई तो 17 या 18 अप्रैल को परिणाम जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2 परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, जानिए
इंटरव्यू का पहला चरण 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ
आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया था, जिसमें 2461 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू का पहला चरण 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था, यानी करीब साढ़े तीन महीने तक यह प्रक्रिया चली। यह भर्ती परीक्षा कुल 1096 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी नई आरएएस भर्ती का भी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।