Rajasthan Politics: राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख के चुनाव में चूरू, ब्यावर में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। चूरू में बहुमत नहीं होने के बाद भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह भाजपा से जिला प्रमुख बन गईं। वहीं ब्यावर में बहुमत होने के बाद भी भाजपा हार गई है।
बता दें कि 37 जिलों में से जयपुर समेत 24 जिलों में कांग्रेस, 10 में भाजपा, दो जगह बीएपी और नागौर में आरएलपी के जिला प्रमुख बने हैं। दौसा, सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में कांग्रेस को निर्विरोध जीत मिली। डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी से जिला प्रमुख का फैसला हुआ। 25 जिलों में महिला जिला प्रमुख बनीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे हॉट सीट बीकानेर में कांग्रेस विधायक की बहू निकिता डूडी ने जीत दर्ज की। जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी जीती हैं। दावा है कि वो राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख हैं। दौसा में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा को जीत मिली है। सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी ने जीत दर्ज की है।







