rajasthanone Logo
Gold price crash: आप भी अपने घर के लिए गोल्ड खरीदना चाहते है और किसी बात की जल्दी भी नहीं है तो 15 दिन इंतजार कर सकते हैं।‌ क्योंकि इन दिनों में साफ हो जाएगा कि गोल्ड 1 लाख से भी नीचे आएगा या डेढ़ लाख को पार कर जाएगा।

Gold price crash: सोना खरीदने वालों के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण खबर है। क्योंकि सोना अपने हाई टाइम से करीब 30% टूटकर बीते शुक्रवार को साल में सबसे सस्ता हो गया। सोमवार को 1.47% के मामूली सुधार के बाद 10 ग्राम सोना 1 लाख 25 हजार 123 रुपए में बिक रहा है और इस गोल्ड की कीमत आगे आने वाली तीन तारीखों में अहम रहेगी- 25 नवंबर, 4 दिसंबर और 9 दिसंबर। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमेरिका आज 25 नवंबर को ब्याज की दरें बढ़ा सकता है। इससे गोल्ड की कीमतें तेजी से गिर सकती हैं।

फेडरल रिजर्व बैंक करेगा दरें तय
इसके अलावा 4 दिसंबर को अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े जारी होंगे। आंकड़े जारी होने के बाद गोल्ड में गिरावट आएगी और डॉलर मजबूत होगा। ऐसा अनुमान है कि वहां पर बेरोजगारी कम हुई है। इसी तरह 9 दिसंबर को अमेरिका का फेडरल रिजर्व बैंकों के लिए ब्याज की दरें तय करेगा। ब्याज की दरें बढ़ाए जाने की उम्मीद है, इससे गोल्ड में फिर गिरावट आएगी।

डॉलर से होता उतार चढ़ाव
कुल मिलाकर बात सामान्य है कि अमेरिका के 15 दिनों में लिए गए फैसले गोल्ड की कीमत तय करेंगे। लोग 10 दिसंबर के बाद गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में सोने की खरीद- बिक्री डॉलर में होती है। इसी कारण जब डॉलर महंगा होता है तो सोने की कीमतों पर भी असर पड़ने लगता है।

वहीं सोना महंगा होने पर कई देशों में खरीदारी घटती है। मांग घटने से सोने के दाम गिरते हैं। इसलिए आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोना कमजोर पड़ता है और डॉलर कमजोर होने पर सोना चढ़ता है। 

5379487