rajasthanone Logo
Ration Dealer Recruitment: उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 1 और 2 दिसंबर को इंटरव्यू होंगे। ऐसे में प्रशासन ने कार्यक्रम जारी किया है।

Ration Dealer Recruitment: कोटा में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया 1 से 2 दिसंबर तक चलेगी। कलेक्टर के आदेश से विभाग ने आवेदकों के साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित किया है। नगर निगम कोटा क्षेत्र में 18 और नगरपालिका रामगंजमंडी क्षेत्र में 2 दुकानों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 1 और 2 दिसंबर को आयोजित होंगे। इंटरव्यू कार्यालय जिला रसद अधिकारी प्रथम, कलेक्ट्रेट परिसर नयापुरा, कोटा में होंगे।

आवेदकों के साक्षात्कार का शेड्यूल जारी

कलेक्टर के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश की अनुपालना में राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश, 1976 के प्रावधानों के तहत यह कार्यक्रम तय किया गया है। 1 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 28 (विज्ञान नगर विस्तार योजना), 94 (तलवंडी), 96 (केशवपुरा), 4 (लखावा), 61 (संजय नगर), 91 (महावीर नगर तृतीय), 87 (संतोषी नगर), 59 (विज्ञान नगर), 52 (रंगबाड़ी) एवं 81 (आदर्श कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी एवं गुमानपुरा) के आवेदकों के इंटरव्यू होंगे।

20 दुकानों के आवेदकों का होगा साक्षात्कार

2 दिसंबर, बुधवार को सुबह 10:30 बजे से वार्ड संख्या 72 (खाई रोड), 72 (नयापुरा), 37 (सांगोदिया), 9 (मानपुरा), 46 (पाटनपोल), 44 (सकतपुरा), 73 (करबला) एवं 32 (डीसीएम) के आवेदकों के इंटरव्यू आयोजित होंगे। नगरपालिका रामगंजमंडी क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 एवं 24 के आवेदकों के इंटरव्यू 2 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला रसद अधिकारी प्रथम, कलेक्ट्रेट परिसर, नयापुरा, कोटा में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

5379487