rajasthanone Logo
Rajasthan Panchayat Elections: जैसलमेर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस ने अपना डंका बजा दिया है और निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में  चल रहे इस चुनाव घमासान में 25 नवंबर 2026 में बड़ा खेला हो गया है। जहां पर जैसलमेर से कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हो गयी हैं। बता दें कि जैसलमेर में जिला परिषद की कुल सीटें 21 थी, जिनमे से कांग्रेस ने अकेले ही 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। यही नहीं खास बात यह की जैसलमेर के साथ दौसा और सवाई माधोपुर में भी कांग्रेस से प्रत्याशी निर्विरोध जिला प्रमुख बन गए हैं। 

जैसलमेर में पलटा पासा
बता दें कि दौसा में कुल जिला परिषद सीटें 29 हैं, जिसमे से 17 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं सवाई माधोपुर में भी 31 सीटों में से 26  सीट अकेले कांग्रेस ले गयी है। यह सारी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। दरअसल पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिला प्रमुख का चुनाव आज  25 नवम्बर को होना तय था। चुनाव का समय 3 बजे था और 5 बजे तक रिजल्ट आना था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और जैसलमेर में पासा पलट गया। 

कांग्रेस ने जमाया कब्जा
 जहां RLP और BJP ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरने से पहले ही कदम पीछे हटा लिए हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि पहले ही जिला परिषद के 21 वार्डों में से 20 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है जबकि भाजपा को केवल एक वार्ड में जीत मिली है। 
 

5379487