rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में उत्तरी हवा के कारण रात में सर्दी बढ़ गई है। वहीं मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक समेत कई शहरों में 1 से 2 डिग्री तक पारा गिर गया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान  में लगातार उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह-शाम  शीतलहर के कारण रात में सर्दी बढ़ गई है। इस सर्द हवा का असर नागौर, सीकर, अलवर, जैसे एरिया में ज्यादा देखने को मिला है। बता दें कि अभी इस सर्दी का असर रेगिस्तानी जिलों में कम है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजस्थान के सभी शहरों में मंगलवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप भी खिली।

जिस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसी बढ़ते तापमान के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन जैसे शाम होने लगी तो तापमान में तेजी से गिरावट होने लगी और सर्दी बढ़नी शुरू हो गई। सर्द हवा के असर से मंगलवार को भी सीकर के पास फतेहपुर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिस कारण ये राजस्थान का सबसे ठंडा शहर रहा।

 वहीं शेखावाटी के इलाके में रात को हल्की शीतलहर का प्रभाव रहा। इस ठंड के प्रभाव के कारण अब लोगों ने गरम कपड़े भी पहनने शुरु कर दिए है। साथ ही रात को लोगों घर ने निकलना भी कम कर दिया है। 

मौसम को देखते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। सुबह-शाम तेज सर्दी रहेगी, जबकि दिन में अच्छी धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत रहेगी। आपको बता दें कि अगले सप्ताह से 10 दिनों तक बारिश की भी कोई संभावना नहीं है लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से सर्दी से काफी राहत मिलेगी। शाम ढलते ही उत्तरी सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की और गिरावट होने की संभावना है।

5379487