Rajasthan Weather: राज्य के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसका असर जयपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। ऐसे में बादल छाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी आशंका है। वहीं अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप देखने को मिली।

दिन में गर्मी बढ़ती जा रही है

मौसम विभाग के मुताबिक जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, पाली और डूंगरपुर में दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में यहां का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में दिन पर दिन में गर्मी बढ़ती जा रही है, लेकिन शेखावाटी इलाके में सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Ajmer Suicide News: कम हाइट के तानों से परेशान आकर 9वीं क्लास की छात्रा ने तालाब में लगाई छलांग, युवक ने बचाई जिंदगी

16 फरवरी को मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 16 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। साथ ही दिन में तेज धूप और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसमें सिर्फ कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्के बारिश होने की आशंका है। वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 29.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 31.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 34 35.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 29.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 30.7 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं देखा जाए तो राजस्थान में दिन के समय गर्मी असर देखने को मिल रहा है, तो वहीं कुछ हिस्सों में सुबह शाम अभी भी ठंड बनी हुई है।