rajasthanone Logo
Ajmer Suicide News:अजमेर में 9वीं की छात्रा ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। कम हाइट के तानों के चलते बच्ची काफी परेशान थी। वहां से गुजर रहे युवक ने बच्ची की जिंदगी बचाई।

Ajmer Suicide News: अजमेर में सरकारी स्कूल की नवीं कक्षा की स्टूडेंट ने तालाब में कूदकर खुद को खत्म करने की कोशिश की। ऐसे में बताया जा रहा है कि बच्ची को स्कूल में कम हाइट की वजह से चिढ़ाया जाता था। जिससे वह तानों से परेशान आ गई थी और उसने तालाब में कूदकर खुद की जान देने की कोशिश की। वहीं एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पानी में छलांग लगा ली और बच्ची की जान बच गई।

बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया

यह घटना बीते दिन नसीराबाद सिटी थाना की है। परिजन और नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी पकंज कुमार ने बताया कि 14 साल की बच्ची को उसकी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र कम हाइट की वजह से चिढ़ाते थे। बार-बार इस तरह के कमेंट करते थे कि उसको उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। इस कारण बच्ची स्ट्रेस में आ गई और उसने खुद को खत्म करने का फैसला लिया। ऐसे में फ्राम जी चौक स्थित लाल डिग्गी में जाकर छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो एक युवक ने समय रहते पानी में छलांग लगा दी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

kयुवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की आईडी कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बच्चे को कभी ऐसी परेशानी का सामना करने की बात से परिजनों ने इनकार कर दिया है। वहीं किसी भी शख्स को लेकर शिकायत नहीं दी है। वहीं परिजनों ने अपने लेवल पर स्कूल में बात करने की बात कही है।

5379487