rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत कई हिस्सों में आने वाले चार दिनों तक मौसम बदला रहेगा। इसके साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ संवेदनशील इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं, 11 और 12 जिलों में तेज रफ्तार हवाएं और बारिश होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे बड़े पेड़ों या होर्डिंग के नीचे खड़े न हों।

मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा

एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन सभी मजबूत मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव की वजह से राजस्थान के बड़े हिस्से में लू का असर खत्म हो गया है। वहीं, अब बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और गर्मी से राहत मिल रही है।

प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही

अगर राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग द्वारा जयपुर संभाग में येलो और ऑरेंज अलर्ट दोनों जारी किए गए हैं। जयपुर में घने काले बादल, गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, जयपुर में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसमें आगे और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Road Accident: राजस्थान के पाली में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की शादी वाले घर में पसरा मातम; दो भाइयों की मौत

अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें, तो यहां भी मौसम ने रुख बदल लिया है। बीते कुछ दिनों पहले बीकानेर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, अब यहां भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही जोधपुर और नागौर जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

5379487