rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update :मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले दिन में बारिश देखने को मिलेगी। हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं घना कोहरा लोगों की रफ्तार थाम रहा है तो कहीं अचानक हुई बारिश ने सर्दी को नया रंग दे दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खासतौर पर दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मौसम ने करवट ली है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। भीलवाड़ा जिले के आनंदपुरी और गढ़ी परतापुर क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोटा संभाग के कई हिस्सों में बारां, बूंदी और झालावाड़ में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। झालावाड़ के डग इलाके में सबसे ज्यादा 9 मिमी बारिश मापी गई।

इन जिलों में दर्ज हुई बारिश

आपको बता दें कि बीते घंटों में भीलवाड़ा जिले के आनंदपुरी और गढ़ी परतापुर क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई है।कोटा संभाग के बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों में मैं भी बारिश देखने को मिली है। लगभग 9 मिलीमीटर बारिश तर्ज की गई है जो अभी तक सबसे ज्यादा रही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले दिन में बारिश देखने को मिलेगी। हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। जिसके तक चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। जबकि बाकी के जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। 

ठंड की चेपट में नागौर,पाली और सीकर 

बीते दिन ठंडी हवाओं का दौर नागौर, सीकर और पाली में देखने को मिला। इन इलाकों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि नागौर की ठंड हाड़ कपा देने वाली थी। यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें... Bikaner News: बिकानेर में 500 लोगों से ज्यादा लोगों ने शुरू किया अनशन, खेजड़ी बचाने को लेकर कर रहे हैं सख्त कानून की मांग

5379487