rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर मौसम बदल सकता है। वहीं बंगाल की खाड़ी के नया सिस्टम तके चलते झमाझम बारिश हो सकती है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ रहा था। ऐसे में तीखी धूप के चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल देखने को मिल रहा है। वहीं, अचानक से पारे के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब बताया जा रहा है कि एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना नया डिप्रेशन सिस्टम राजस्थान में बारिश का सूखा खत्म करने वाला है। 

राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम की एंट्री आज से होने जा रही है, जिस वजह से पूर्वी राजस्थान के बड़े हिस्से में बादलों की गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल की खाड़ी से उठे इस नए मानसूनी तंत्र का सबसे पहले और सीधा असर भरतपुर, अजमेर और कोटा में देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak: भरतपुर में छात्रों का आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

29-30 जुलाई से झमाझम बारिश की उम्मीद

बताया जा रहा है कि आज 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 29 और 30 जुलाई को लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट होगी, बल्कि किसानों को भी फायदा मिलेगा।

5379487