Weather Update: राज्य में बारिश के दौर के दौरान अब मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। राजस्थान के ज्यादातर जगहों पर आने वाले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी और उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, धौलपुर और भीलवाड़ा जिले और उनके आसपास के जगहों पर येलो अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यहां पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मानसून की गतिविधियां धीमी
मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि घर से बाहर निकलते समय पेड़ों के नीचे न खड़े हों। राजस्थान की बात करें तो यहां जोधपुर, बीकानेर और ज्यादातर इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और उनके आसपास के इलाकों में आने वाले दो दिन तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के उदयपुर, कोटा और अजमेर में मानसून की गतिविधियां कम होंगी और मौसम शुष्क रह सकता है।
यह भी पढ़ें- Kota News: बूंदी में डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, कोटा रेफर करने के बाद मौत, पुलिस में शिकायत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भरतपुर संभाग और जयपुर संभाग में 23 अगस्त तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। होने वाले गर्जन वाले बादलों से सुरक्षा जरूरी है। ऐसे में लोग ऊंचे पेड़ों से दूर रहें और खुली जगह पर न रहें। वहीं, किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।








