Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून फिर से सक्रिय दिखाई देने लगा है। बीते दिन यानी बुधवार को राजस्थान में सीजन की सबसे भारी बारिश देखने को मिली। आपको बता दें कि ब्यावर में 8 इंच पानी बरसा, जो कि इस सीजन की सबसे तेज बारिश रही। इसके साथ ही अजमेर और भीलवाड़ा में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
विभाग द्वारा आने वाले 2 दिनों तक राजस्थान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो सकती है। वहीं आज गुरुवार को राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।
यह भी पढ़ें- RPSC Update: आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 24 जुलाई तक करें करेक्शन, 500 रुपये शुल्क
2 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना
राजस्थान में अभी भी मानसून सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश होने की आशंका है। मानसून ट्रफ अभी सामान्य स्थिति में है, जो बीकानेर, टोंक और दमोह होकर गुजर रही है। उत्तर प्रदेश से पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते राजस्थान में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।










