Rajasthan Weather Update: राज्य में मौसम को लेकर काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां राज्य के पश्चिमी हिस्सों में सूरज की तपिश बढ़ रही है, वहीं उत्तरी इलाकों में बादल गरजने के साथ आंधी की स्थिति बनी हुई है। सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जानें मुख्य जगहों का तापमान

अगर जयपुर की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही जोधपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- SMS Hospital News: गर्मी और मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच SMS अस्पताल में अब शाम 5 से 7 बजे तक चलेगी ओपीडी

इसके साथ ही बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का असर भी देखने को मिल सकता है।