Rajasthan Weather: राज्य में पश्चिमी विकशॉप का असर बीते दिन देखने को मिला। वहीं बीते दिन यानी शुक्रवार को बारिश देखी गई। वहीं आज मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कुछ इलाकों में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कुछ इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है
बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जैसे इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जयपुर समेत कई शहर में दिन और रात गर्म बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हिटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वही जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभागों में दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं किसान और मजदूर दोपहर के समय काम करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं कुछ हिस्सों का तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- News E-Rickshaw Rules: अब बिना QR कोड नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, जयपुर में 3 मई से नई व्यवस्था लागू
राजस्थान के कई हिस्सों में लू देखने को मिल सकती है
मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 27 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में लू देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में लू का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसे में लोग दोपहर के समय निकलने से बचें और पर्याप्त पानी मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग में आने वाले दिनों में तेज गर्मी होने की आशंका जताई है। फिलहला लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।









