rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी बढ़ने लगी है। फतेहपुर में 7.4 डिग्री पारा पहुंच गया है। अगले दिनों में 4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वहीं, उत्तरी हवाओं के चलने की वजह से कई जगहों पर तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। ऐसे में शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का सबसे ज्यादा असर महसूस किया जा रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर को राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इसके साथ ही बताया गया है कि प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने से मौसम सुहावना रह सकता है। वहीं, सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

जयपुर, जोधपुर और कोटा समेत राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

जयपुर में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में बुधवार को मौसम साफ रहा। वहीं, ठंडी हवाओं की वजह से हल्की ठंड महसूस हुई। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा। आने वाले दिनों में जयपुर के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

5379487