Weather Update: राजस्थान में मौसम बदल चुका है। मानसून गतिविधियां कम होने के बावजूद भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, मानसून में बदलाव देखने की आशंका है। बताया जा रहा है कि उत्तर हरियाणा पर बना चक्रवाती परिसंचरण और समांतर ट्रफ की स्थिति की वजह से राजस्थान में मिश्रित मौसम देखने को मिल सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि पूरे राजस्थान के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है।
ऐसे में अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां पर ज्यादातर शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बताया जा रहा है कि 23 से 24 अगस्त के दौरान जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 26 अगस्त को कोटा संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अलवर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, कोटा और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन और बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर और बीकानेर संभाग में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 26 अगस्त के बीच कई जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।










