Rajasthan Weather: राज्य के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है और सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं बीते दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में लोग सर्दी से कांपने लगे हैं। वहीं मौसम मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी काफी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं शीतलहर का दायरा बढ़ने वाला है और आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
जानें शहरों का न्यूनतम तापमान
राजस्थान के सीकर, झुंझुनू, टोंक में सबसे ज्यादा शीतलहर चल रही है। वहीं फतेहपुर के न्यूनतम तापमान की बात करें तो शनिवार सुबह 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में शीतलहर की वजह से तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीकानेर, दौसा, सिरोही, टोंक, करौली, अलवर में ठंड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 5.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 6.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 8.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बारां में 9.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर 13.0 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच जयपुर का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Alwar Mandi News: बारिश से दाग और मंडी की लापरवाही से किसानों का बुरा हाल, प्याज 5–12 रुपये किलो बिकने को मजबूर
हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 27 नवंबर तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही शीतलहर का प्रभाव और भी ज्यादा गहरा हो जाएगा।








