rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर इलाकों का न्यूनतम तापमान एक अंक पहुंच गया है।

Rajasthan Weather: राज्य में अब ठंड का असर देखने लगा है। बीते दिन बुधवार को शेखावाटी और उसके आसपास इलाकों का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं ज्यदातर हिस्सो का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखने मिला। वहीं मौसम एक्सपर्ट ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। दिन का तापमान सबसे ज्यादा बाड़मेर में देखने को मिला, वहां का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

अगर बीते दिन बुधवार की बात करें तो सीकर और नागौर में सुबह के समय काफी ज्यादा ठंड हुई और कोहरा देखने को मिला। मौसम एक्सपर्ट में आने वाले 10 दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। उसके साथ ही बताया है कि तापमान में ज्यादा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 7 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया।

5379487