Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। वहीं बीते दिन कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। ऐसे में जयपुर, अजमेर समेत कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन में तेज धूप निकली। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है।
बिजली कड़कने की भी आशंका
ऐसे में अगर सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान की बात करें तो पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली कड़कने की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो उदयपुर में दोपहर के बाद बादल छाए रहे उसके बाद कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई।
जानें मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान
ऐसे में अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर मे 10.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 10.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 24.9 डिग्री सेल्सियस, 22.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 24.9 डिग्री सेल्सियस 23.0 डिग्री सेल्सियस, 25.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 25.2 डिग्री सेल्सियस और श्री गंगानगर में 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।








