Rajasthan Weather: बर्फीली हवाओं के चलते राज्य में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं जिले में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में शेखावाटी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। शेखावाटी में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है। मौसम एक्सपर्ट के मानें तो बीती रात यानी गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना करने की आशंका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का सामना करने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आने वाले दो हफ्तों तक मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है, जिस वजह से रात में ठंड ज्यादा होगी। वहीं दूसरे हफ्ते में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम होने की आशंका है. जिससे ठंड बढ़ सकती है।
जानें जिलों का न्यूनतम तापमान
वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो जयपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 11.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के 70 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान की 21वीं किस्त के 1400 करोड़ रुपये जारी
ऐसे में एक्सपर्ट ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए खास ख्याल रखने की सलाह दी है। बढ़ती ठंड के चलते किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर में काफी ज्यादा ठंड हो सकती है।