rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ब्रेक फेज जारी है। ऐसे में बारिश नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ रही है। जुलाई के महीने में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी। ऐसे में राजस्थान के कई हिस्सों में बादल तो देखने को भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग द्वारा 16 जुलाई को राजस्थान में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गर्मी-उमस से बेहाल राजस्थान

ऐसे में राहत की खबर बदल सकती है। बताया जा रहा है कि मानसून दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान मानसून ब्रेक फेज से गुजर रहा है। वहीं, बीते दिनों से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी कमजोर बनी हुई हैं। वहीं, मानसून की सुस्ती का सबसे ज्यादा असर खरीफ की फसलों पर दिखाई दे रहा है।राजस्थान में अब तक सामान्य से लगभग 13% कम बारिश देखने को मिली है।

फसलों पर संकट के आसार

जिन इलाकों में बाजरा, मूंग, उड़द और दूसरी खरीफ फसलें बोई गई हैं, वहां नमी कम हो रही है। ऐसे में फसलें प्रभावित होती दिखाई दे रही हैं। अगर आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई, तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

5379487