Rajasthan Weather: भीषण गर्मी से शनिवार को लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है।  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई क्षेत्र में बारिश हुई। साथ ही कई जगह पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। ऐसे में तापमान हल्के से गिरावट आई है, लेकिन गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।

आने वाले तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिलेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के आने वाले तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगह पर तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि  की आशंका जताई है।  ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही अभी भी 13 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देखने को मिला, वहां का तापमाम 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राजस्थान का सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Heatwave School Timing: 40°C पार तापमान में स्कूल टाइमिंग विवाद अजमेर में दोपहर की छुट्टी पर उठे सवाल

ज्यादातर शहरों का तापमान 44 डिग्री सेलस्यिस से ऊपर रिकार्ड किया गया

वहीं अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो ज्यादातर शहरों का तापमान 44 डिग्री सेलस्यिस से ऊपर रिकार्ड किया गया है। वहीं कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर,जैसलमेर, नागपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ज किया गया है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर की बात करें तो दोपहर के बाद बदल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की सी राहत मिली। वहीं रात का तापमान काफी ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दिया।