rajasthanone Logo
Weather Alert: राजस्थान में बारिश ने फिर से दस्तक दे दी है। ऐसे में 11 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया गया है। वहीं दो दिन तक बरसात का दौर जारी रहेगा।

Weather Alert: राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य की कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा आज राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बताया गया है कि आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में लगभग 1 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं, खेतड़ी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। 

राजस्थान के मौसम ने बदली चाल

ऐसे में राजस्थान में 20 अगस्त यानी बुधवार को तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में राजस्थान का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। आपको बता दें कि अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें, तो यहां मानसून की गतिविधियां कमजोर दिखाई दे रही हैं। ऐसे में जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले अगले सप्ताह तक मौसम के ड्राई रहने की आशंका है। वहीं, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, बताया जा रहा है कि 23 अगस्त के दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 2 दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है। इस वजह से राजस्थान के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, आज भरतपुर, जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है।

5379487