rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह ,से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट हुई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम काफी बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के कई हिस्सों में दिख रहा है। ऐसे में तापमान में काफी ज्यादा काफी गिरावट हुई है। बीते दिन यानी बुधवार की बात करें तो कई जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। इसके अलावा धूप में भी कमी रही। ऐसे में मौसम काफी ज्यादा सुहाना देखने को मिला। उत्तर भारत पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में देखने को मिला। वहीं बुधवार को दोपहर के बाद जैसलमेर और कोटपूतली में बारिश दर्ज हुई। सीकर में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे।

राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई

मौसम विभाग द्वारा 19 मार्च और 20 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई है, तो वही जैसलमेर में हल्की बूंदाबादी देखने को मिली। वहीं सीकर, रामगढ़, शेखावाटी की बात करें तो यहां पर हवा के साथ बारिश दर्ज की गई। ऐसे में तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- Ajmer Gas Cylinder Crisis: अजमेर में बढ़ी बुकिंग ने बिगाड़ी सप्लाई, लोगों को करना पड़ रहा इंतजार

जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो भीलवाड़ा में 34.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा 35% डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 25.5 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 27.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर मे 23.7 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 31.9 डिग्री सेल्सियस, करौली में 34.8 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

5379487