rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी का इंतजार लगातार किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून राजस्थान में विधिवत एंट्री कर सकता है। इसे देखते हुए 27 जिलों में पीला अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 27 और 28 जून को तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली

ऐसे में अगर बीते दिन यानी शुक्रवार की बात करें तो जयपुर समेत श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। वहीं श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं अलवर में दोपहर के बाद ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। वहीं उदयपुर के कई इलाकों में भी बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Municipalities: राजस्थान में नगर निकायों का बड़ा विस्तार, 76 नई नगर पालिकाएं गठित, 684 नए पद भी स्वीकृत

बारिश होने की आशंका जताई जा रही है

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मेघगर्जन की भी संभावना जताई गई है। वहीं श्रीगंगानगर, चूरू, कोटा, बूंदी और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

5379487