rajasthanone Logo
Rajasthan Weather:राजस्थान में मानसून मेहरबान हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की आशंका जताई है। वहीं माना जा रहा है कि आज 3 घंटे में राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदल सकता है। ऐसे में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, नागौर, दौसा, टोंक समेत कई हिस्सों में मध्यम गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ धूल भरी आंधी की भी आशंका जताई जा रही है।

अगले 7 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोटा, अजमेर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में आने वाले 7 दिनों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रह सकता है। ऐसे में ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है।

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना

ऐसे में अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आने वाले दो से तीन दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। आपको बताते चलें कि जुलाई के पहले और दूसरे हफ्ते के दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं, राजस्थान के बाकी हिस्सों में बारिश का आंकड़ा सामान्य के आसपास बना रह सकता है।  

यह भी पढ़ें- Two Wheeler Safety Rules: राजस्थान पुलिस का बड़ा अभियान, डबल सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य पर जोर

मानसून की एंट्री के साथ जयपुर, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, टोंक के टोडी सागर में सबसे ज्यादा 4 इंच से अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, चित्तौड़गढ़ में 1 से 1.5 इंच तक बारिश हुई। उदयपुर की बात करें तो खेरवाड़ा के पास छाणी गांव में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, अजमेर में दोपहर के बाद मौसम बदला और बारिश दर्ज की गई।

5379487