Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ब्रेक पर है। मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य रास्ते से भटककर उत्तर में हिमालय की पहाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो गई है। वहीं जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन की वजह से मरुधरा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। वहीं मानसून पर लगे इस ब्रेक की वजह से राजस्थान के कई जिलों में उमस और तेज धूप से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मानसून ब्रेक से बढ़ी उमस
आपको बता दें कि बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान चूरू में रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीकानेर में तेज धूप की वजह से लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं श्रीगंगानगर में, जहां पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार रिकॉर्ड किया जा रहा था, वहां लोगों को राहत मिली है क्योंकि बीते दिन 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। ऐसे में तापमान में भी काफी गिरावट आई है। वहीं जयपुर की बात करें तो वहां भी बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर मानसून की स्थिति आने वाले चार दिनों तक बनी रह सकती है। ऐसे में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें- High Risk Pregnancy: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, हाईरिस्क गर्भवतियों की मैपिंग और ट्रैकिंग शुरू
वहीं पूर्वी भारत में बने लो प्रेशर एरिया के असर से 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।







