Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ब्रेक फेस में है। वहीं आज राजस्थान में ज्यादातर मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए किसी बड़े बारिश अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में जयपुर की बात करें तो पिछले कई दिनों से यहां उमस लगातार बढ़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में नमी की वजह से लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून कमजोर स्थिति में है और राज्य में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी।
पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल बारिश नहीं
वहीं जयपुर, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर और भीलवाड़ा के कई हिस्सों में आज मौसम शुष्क बना रहने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन के समय बादलों की आवाजाही जारी हो सकती है, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- Road Accident: नागौर-जोधपुर हाईवे पर ट्रक से टकराया केमिकल टैंकर, आग में जिंदा जला चालक
इसके साथ ही अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां भी ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं 18 जुलाई को आज कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन के समय तेज धूप और उमस की वजह से तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहां के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
20 जुलाई के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई तक राज्य में कोई भी बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई के बाद से मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। ऐसे में आशंका है कि 21 जुलाई तक मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है। ऐसे में बारिश और गरज-चमक एक बार फिर से देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई पर असर पड़ रहा है। ऐसे में किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अगर अगले हफ्ते भी मानसून एक्टिव नहीं होता है, तो किसानों को नुकसान हो सकता है।