rajasthanone Logo
Rajasthna Weather: राजस्थान में फिर से मानसून मेहरबान होगा। जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून फिर से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राजस्थान के कई संभागों में मानसून खास तौर पर एक्टिव रहेगा। इस कारण से कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

कोटा और उदयपुर में बारिश का अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अगर जयपुर की बात करें तो यहां तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अजमेर, सीकर और नागौर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो मंगलवार को राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर और चित्तौड़गढ़ में 1 से 4 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में टोंक में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

राजस्थान में मौसम बदलेगा करवट

वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली है। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं, जोधपुर में मंगलवार को धूप और उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान में भी एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

5379487