Rajasthan Weather: जयपुर में गुरुवार को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश देखने को मिली। ऐसे में तापमान में काफी गिरावट हुई है। प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अलवर में भी शाम के वक्त हल्की-हल्की बारिश हुई। ऐसे में वहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है

मौसम विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें। दिल्ली में मौसम खराब होने और कम विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट्स को जयपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ऐसे में किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 7 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- RAS 2026 Vacancy: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका RAS, APP और लेक्चरर समेत 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती

आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता है। वहीं, आज 14 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।