Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा बुधवार को राजस्थान के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि 14 अगस्त से राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद बताया जा रहा है कि आने वाले अगले सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से साफ रह सकता है।
सबसे पहले मंगलवार को राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश हुई। आपको बता दें कि दौसा, नागौर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर में भी तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आपको बता दें कि आमेर में 37 मिमी, सांगानेर में 35 मिमी और चोमू में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से होकर गुजर रही है। यह उत्तरी मध्य प्रदेश पर बने लो प्रेशर सिस्टम से होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसलिए लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त से मानसून की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी। वहीं, अगले सप्ताह पूरे राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ रह सकता है।








