rajasthanone Logo
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून का कहर शुरू हो गया है। ऐसे नें विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हो सकते हैं।

Rajasthan Weather: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग द्वारा 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, बाड़मेर जिले में 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में कई इलाके पानी में डूब गए। मौसम विभाग द्वारा सलाह दी गई है कि आने वाले 48 घंटे तक लोग सतर्क रहें। पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बताया जा रहा है कि मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में बीकानेर, टोंक और दमोह से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पूरे राजस्थान में बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में उदयपुर, कोटा, अजमेर समेत कई इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अजमेर में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे तेज बहाव वाली नदी-नालों से दूर रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आने वाले 48 घंटे संवेदनशील हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

5379487