rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मा का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं लगातार लू का असर भी बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा तापमान बढ़ने की आंशका जताई जा रही है।

Rajasthan Weather: राज्य में गर्मी का भयानक रूप दिखना शुरू हो गया है। वहीं तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का बाहर निकलने काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई हिस्सों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान के आठ जिलों में आज भी लू का असर देखने को मिलेगा। वहीं अगर बीते दिन यानी रविवार की बात करें तो अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनू, खैरथल, तिजारा जैसे इलाकों में काफी ज्यादा लू का असर देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग द्वारा 23 अप्रैल तक इसी इसी तरह लू चलने की आशंका जताई है।

सबसे ज्यादा गर्मी कोटा शहर में देखने को मिली

अगर बीते दिन यानि रविवार की बात करें तो सबसे ज्यादा गर्मी कोटा शहर में देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जयपुर में भी गर्मी काफी ज्यादा हो रही है। जयपुर का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान के 9 शहरों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि वायुमंडल में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन और थार के रेगिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं की वजह से अचानक से तापमान में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Development Authority: जयपुर का स्टेट हैंगर सर्किल बनेगा ‘ग्रीन लैंडमार्क’, जेडीए ने शुरू किया सौंदर्यीकरण

लू का असर और भी ज्यादा बढ़ सकता है

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में लू का असर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में विभाग द्वारा बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि वह दोपहर के समय बाहर न निकलें।  12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक में घर में ही रहें। शरीर को हाइड्रेट रखें, समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके साथ ही ओआरएस, छाछ और नींबू पानी का लगातार सेवन करें। बाहर जाते समय सिर को ढकें। गर्मियों में भारी भोजन, तला-भुना जैसी चीजें खाने से परहेज करें।

5379487