Jaipur Development Authority: शहर के प्रमुख वीवीआईपी रूट में शामिल जवाहर सर्किल क्षेत्र स्थित स्टेट हैंगर सर्किल को अब नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इस बड़े चौराहे को हरियाली और आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे न केवल यातायात नियंत्रित होगा बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। वहीं जेडीए गार्डन अधीक्षक अब्दुल मजीद ने बताया कि इस सर्किल को हरियाली और पेड़-पौधे के साथ शहर का सबसे सुंदर और खुला सर्किल बनाने के लिए पांच तरह के बॉटनिकल स्पेसीज लगाई जा रही हैं। वहीं 8-10 फीट लंबा बोन्साई पौधा फाइकस रेटुसा चारों ओर लगाया गया है। इसमें इनर्मिस, गोल्डन डुरांटा, लालसा प्लांट और एकालीफा लगाए गए हैं।
जेडीए ने सभी स्पेसीज लगा दी हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेडीए ने सभी स्पेसीज लगा दी हैं और अगले दो हफ्ते में खिलने लगेंगी। वहीं फाइकस रेटुसा मजबूत और चमकदार होते हैं। गहरी हरी पत्तियों और अनोखे तने के कारण यह एक बेहतरीन पौधा है। गोल्डन डुरांटा ये चमकीली सुनहरे पीले पत्तों और आकर्षक नीले/बैंगनी फूलों के लिए प्रसिद्ध एक सदाबहार झाड़ी है। बागवानी में हेज (बाड़), बॉर्डर या पौधे को सुंदर टोपियरी के रूप में लोकप्रिय है। लालसा प्लांट गहरे लाल या बैंगनी रंग के पत्तों वाला सदाबहार और कम देखभाल वाला पौधा। यह बगीचे के किनारों, बॉर्डर या लटकती टोकरियों में खूबसूरत लगता है।
अगले दो हफ्तों में यह सर्किल पूरी तरह से खिल उठने की उम्मीद
इनर्मिस उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और दक्षिण एशिया (भारत) में पाया जाता है। इसे बाड़ के रूप में भी लगाया जाता है। इसकी पत्तियों में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जेडीए ने सभी पौधों का रोपण कार्य पूरा कर लिया है और उम्मीद है कि अगले दो हफ्तों में यह सर्किल पूरी तरह से खिल उठेगा। इस पहल से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।








