Rajasthan Weather: राजस्थान से मानसून की वापसी नहीं हुई है, इस बीच गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में अगर बीते दिन यानी बुधवार की बात करें तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्म हवा चलने से बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है। आपको बता दें कि इन इलाकों में अधिकतम तापमान 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले 3-4 दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। पश्चिमी जिलों के साथ पूर्वी हिस्सों में भी दिन में तेज गर्मी रहने का अनुमान है। मानसून अभी राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों से ही विदा हुआ है, लेकिन स्ट्रांग पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी अचानक तेज हो गई। इन हवाओं का ही असर है कि बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रांग डिप्रेशन सिस्टम की पहुंच राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रही है । मध्य प्रदेश पश्चिमी छोर तक ही इस सिस्टम के असर से बारिश होने की संभावना जताई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो पिछले 10 साल में सितंबर का सर्वाधिक तापमान रहा है। जोधपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जो साल 2016 के बाद का सर्वाधिक तापमान है। इसी तरह उदयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो साल 2017 के बाद सर्वाधिक तापमान रहा है।







