rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम11 जून से बदलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस समय दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ कुछ क्षेत्रों में आंधी-बारिश देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग द्वारा सात जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पांच जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी दी गई है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है

ऐसे में अगरलबीते दिन यानी सोमवार की बात करें तो राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप देखने को मिली। वहीं, प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि राजस्थान के सबसे गर्म शहर की बात करें तो श्रीगंगानगर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

आगामी दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है

वहीं, अलवर की बात करें तो यहां शाम करीब 3 बजे बारिश हुई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही रही और हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान कई जगहों पर लू चलने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime News: कोटा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 2 हेड कॉन्स्टेबल को 3-3 साल का कठोर कारावास

11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है

ऐसे में लोगों के लिए राहत की खबर है कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते राजस्थान के कई हिस्सों में फिर से आंधी, बारिश और बादल छाने की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम प्री-मानसून गतिविधियों को और मजबूत करेगा। ऐसे में कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल गर्मी और बारिश का यह मिला-जुला दौर आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

5379487